करनाल- करनाल के कुंजपुरा में लगभग 68 लाख की गेहूं का गबन करने वाले आरोपी इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी इंस्पेक्टर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है l
कुंजपुरा पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को मंगलवार को शाहबाद से गिरफ्तार कर लिया था । खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पर आरोप है कि इसने कुंजपुरा के गोदाम से विभाग को गबन करके करीब 68 लाख का चूना लगाया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में इंस्पेक्टर अशोक शर्मा के खिलाफ गबन की धाराओं में केस दर्ज किया है ।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि AFSO मुकेश गुप्ता की शिकायत के बाद जब पुलिस जांच की गई तो अनियमितता पाई गई , 4904 गेहूं के कट्टों का गबन मिला जो 2452 क्विंटल गेहूं है l प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गेहूं की कीमत 68 लाख के करीब है l रिमांड मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी जिसमें माल कहाँ बेचा और सप्लाई किया या इसमें और कौन लोग शामिल है ये आगे की जांच में पता चलेगा l
।























