करनाल – आज कैसे मनाएं देव दीपावली

0
160
करनाल – देव दीपावली आज यानि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है l इस पर्व को देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है l  इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था l तभी से इस दिन को ‘देव दीपावली ‘ का नाम दिया गया यानि सब देवों का पूजन l
देव दीपावली की भव्य तैयारियां तुलसी विवाह के पर्व से ही शुरू हो जाती है l कई लोग पूरे कार्तिक महीने में ही भगवन विष्णु की पूजा और तुलसी पूजा करते है और कई देव दीपावली पर तुलसी के पौधे के पास 365 बत्तियों का दीया जलाते हैं और भगवन विष्णु का पूजन करते हैं l  
घरों और मंदिरों को खूब फूलों लड़ियों से सजाया जाता है , रंगोली बनाई जाती है और 5 , 7 , 9, 11, 21, 31, 51,101  दीये जलाये जाते हैं  l  आज के दिन  5 नवंबर को धार्मिक विशेषज्ञों के अनुसार 5 अद्भुत संयोग में देव दीपावली मनाई जा रही है l आज ही के दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है l
यही कारण है कि देव दीपावली की रात बनारस के घाट पर लाखों दीये जलाये जाते हैं जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखते l  अपने घर और मंदिरों में दीये जलाकर लोग भगवान से आशीर्वाद के साथ सुख समृद्धि, स्वास्थ्य और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति की कामना करते हैं l