करनाल -17 लाख रुपए लेकर फरार हुआ कर्मचारी गिरफ्तार

0
91

करनाल – पुलिस ने धोखाधड़ी कर रुपये व गाड़ी लेकर फरार होने वाले आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी नवीन सैनी निवासी लाडवा को नमस्ते चौक के नज़दीक से गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से गाड़ी भी बरामद की है।इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता वारिस ने थाना इन्द्री में शिकायत दी थी कि वह अनाज मंडी इन्द्री स्थित सीएलएम ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल-परचेज का कार्य करता है। उसने आरोपी नवीन सैनी को काम पर रखा हुआ था और अपनी गाड़ी तथा मार्केट में बेचे गए मटेरियल की पेमेंट इकट्ठा करने का जिम्मा उसे सौंपा था। आरोपी मार्केट से लगभग 17 लाख रुपये की पेमेंट इकट्ठा कर गाड़ी सहित फरार हो गया तथा अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।
शिकायत के आधार पर थाना इन्द्री में मुकदमा नं. 81 दिनांक 25/02/2026 धारा 303, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और इस सम्बन्ध में आगे जाँच की जा रही है l