करनाल -करनाल पुलिस और बदमाशों में बीच मुठभेड़

0
60
करनाल – देर रात करनाल सलारू इंद्री रोड़ पर पुलिस और बदमाशों में बीच मुठभेड़ हुई है l कुराली गांव के नजदीक रंबा नहर की पटरी पर हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाशों की टांग पर गोली लगी है l बताया जा रहा है कि नाके पर बदमाशों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी l  गोली गाड़ी के बोनट पर लगी , जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए l  दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है , जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है l
पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से हथियार और उनकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है l बीते दिनों उचाना गांव के नजदीक इन दोनो बदमाशों ने शराब के ठेके पर फायरिंग की थी l