इंद्री-  गोकशी के आरोपियों और पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

0
40

रिपोर्ट -मैनपाल कश्यप /इंद्री-   इंद्री क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर सोमवार देर रात को गोकशी करने वाले एक आरोपी को सीआईए एक की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया लेकिन दूसरा आरोपी नौशाद भाग निकला । पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पानीपत के राणा माजरा निवासी आरोपी नकीम के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकशी मामले में वांछित नकीम और उसका साथी नौशाद इंद्री की नहर किनारे गोकशी की वारदात के लिए पहुंचे हुए हैं।  दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे।  पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों की ओर से गोलियां चला दी गईं। आरोपियों ने तीन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाईं। एक गोली आरोपी नकीम के पैर में लगी जिसके बाद उसे  इंद्री के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया l

सूचना के बाद एफएसएल और इंद्री थाना की टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी नरेंद्र बिजारणियां ने भी मौके का मुआयना किया। डीएसपी इंद्री सतीश गौतम, डीएसपी शहर राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि नकीम और नौशाद दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई थी जोकि गाड़ी पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पैर पर गोली मारकर आरोपी को काबू किया गया है।

गोकशी के मामले में सीआईए एक की टीम ने 24 मार्च को सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र से तीन आरोपियों सहारनपुर के शाहसपुर जट गांव निवासी नवाब और शहजाद और गंगोह क्षेत्र के बाढ़ी माजरा निवासी आजम को गिरफ्तार किया था । इसके बाद सीआईए एक की टीम ने कुरुक्षेत्र जिला के बबैन निवासी चांद को गिरफ्तार किया था। पिछले दिनों तीन बार इंद्री क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले थे l