इंद्री -पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने चुनाव लड़ने के लिए बनाई 21 सदस्य कमेटी

0
42

इंद्री – पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे कर्णदेव कांबोज ने इंद्री हलके के लोगों के साथ महापंचायत की। इस  दौरान उन्होंने इंद्री हलके के लोगों से राय जानी की उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने एक स्वर में कहा की वे इंद्री हल्के से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े तो पूरा हल्का उनके साथ है। इसके लिए उन्होंने हलके के 21 लोगों की एक कमेटी बनाई है जो लोगों से चर्चा करने के बाद तय करेगी कि चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। बता दे कि  भारतीय जनता पार्टी ने उनका इंद्री और रादौर दोनों जगह से टिकट काट दिया था जिसके बाद उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज  ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए लोगों को दरकिनार किया जाता है। उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व सीएम की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके कहने पर समर्पित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को साइड लाइन करने का काम किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं तो क्या वह मंत्रियों और विधायकों से भी नहीं मिलते थे, जिसके कारण लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा और अभी उन्हीं के इशारे पर पार्टी को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री नायब सैनी को हराने की साजिश है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक उन्होंने बिना किसी भेदभाव के इंद्री हल्के में विकास कार्य करवाए, लेकिन साजिश के तहत इंद्री से टिकट कटवा कर रादौर से टिकट दिया गया। जहां से मुझे हरवाया गया।
इंद्री में किए गए विकास कार्यों के दम पर मौजूदा विधायक को 2019 में जीत मिली। भाजपा प्रत्याशी अपने दम पर वह ऐसे पांच काम भी नहीं बता सकते जो उन्होंने 5 वर्षों के दौरान किए हैं। जब वह क्षेत्र में लोगों से वोट मांगने जाएंगे तो जनता उनसे इन 5 वर्षों का हिसाब जरूर मांगेगी। भारतीय जनता पार्टी ने रादौर से ऐसा प्रत्याशी बनाया है जो जिसने पार्टी की पीठ में छुरा मारने का काम किया ।मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपशब्द कहे और दूसरी पार्टी में शामिल होकर भाजपा को कमजोर करने का काम किया, लेकिन ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल कराकर उसे टिकट दिया जिससे कार्यकर्ताओं में दुख है। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला 21 सदस्य कमेटी लगी वह उन्हें मंजूर होगा और आगामी रणनीति इन चुनाव के लिए बनाई जाएगी।