करनाल- इंद्री की झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव

0
325

रिपोर्ट -मैनपाल कश्यप /इंद्री : भिवानी में मनीषा की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक घटना करनाल के इंद्री से सामने आई है जहां झाड़ियों में गढ़ी बीरबल रोड पर उमरपुर गांव के पास एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। राहगीरों ने सुबह लड़की के शव को पड़ा हुआ देखा तो उसके बाद पुलिस को सूचना दी l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और साथ ही एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब सुबह 6:00 की घटना है जब लोगों ने शव को यहां पड़ा हुआ देखा ,आसपास इस घटना की खबर से सनसनी फैल गई l बताया जा रहा है कि लड़की के गले पर चोट के निशान है । स्थानीय निवासी जयदेव ने कहा कि जैसे ही गांव वालों ने शव को देखा तो तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई l

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्री के गढ़ी बीरबल रोड पर एक लड़की की डेड बॉडी मिली है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू की है l फिलहाल अभी यह कहना मुश्किल है कि लड़की की मौत की वजह क्या है हालांकि इसके सिर पर चोट है लेकिन किस वजह से है, वह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है । लड़की ने काले रंग की पेंट और लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। और प्राथमिक जांच में लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच की कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के थानों में भी सूचना भेज दी गई है और फोटो सर्कुलेट कर दी गई है ताकि इसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।