रिपोर्ट -मैनपाल कश्यप /इंद्री : करनाल के एसपी गंगा राम पूनिया ने सुबह इंद्री की झाड़ियों में मिले शव के बारे में बताया कि आज सुबह डॉयल 112 पर गढी बीरबल रोड पर एक शव मिलने की सुचना प्राप्त हुई थी सुचना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर जाँच के लिए पहुंची, पुलिस को एक चिट मिली थी जिस पर मोबाईल नंबर लिखे हुए थेl इस आधार पर जाँच की गई तो पता चला कि लड़की कैराना की रहने वाली है ,इसके माता पिता नहीं है और यह अपनी बहिन के पास रहती थी इसकी अपने बड़े भाई से बहस और हाथापाई हुई थी इसे लेकर एक वीडियो भी पुलिस को मिला है l प्रथमदृष्टया हत्या का ही मामला लग रहा है, भाई जगह से गायब है भाई की भूमिका संदिग्ध लग रही है सारी बात का जाँच के बाद और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलसा होगा l बता दें कि आज सुबह इंद्री में गढ़ी बीरबल रोड पर एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था । राहगीरों ने सुबह लड़की के शव को पड़ा हुआ देखा तो उसके बाद पुलिस को सूचना दी l























