करनाल -किसान मोर्चा अर्बन मंडल करनाल की कार्यकारिणी की नई टीम का गठन

0
92

करनाल -आज किसान मोर्चा अर्बन मंडल करनाल की कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष मास्टर नरेंद्र की अध्यक्षता में किया गया ।
इस मौके पर अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के अतिरिक्त किसान मोर्चा जिला  महामंत्री विनोद राणा, विनय संधु, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित दाबडा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिकंदर सलमानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अकिंत ब्याना विशेष रूप से मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौरसी द्वारा किसान मोर्चा अर्बन मंडल की कार्यकारिणी मे अध्यक्ष रोहित बतान,महामंत्री राजेश शर्मा, सोहन लाल त्यागी, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर व दलसिंह राणा, सचिव पुनीत, योगेंद्र कौशिक कोषाध्यक्ष जगमाल सिंह, आई टी प्रमुख प्रवीण कुमार सहप्रमुख राकेश कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्यों मे रणधीर खैंची, देवानंद शर्मा, हितेश कठपालिया,सुरेंद्र सैनी, सुमित अठवाल, रमेश कल्याण, तरसेम राणा को बनाया गया है।
इस अवसर पर मास्टर नरेंद्र ने संगठन की बात करते हुए सभी नवनियुक्त टीम को बधाई दी और संगठन का पाठ पढ़ाते हुए निर्देश दिए कि किसान मोर्चा का कार्यकर्ता विपक्ष द्वारा फैलाए गए भरम को दूर करने के लिए प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी मनोहर सरकार की किसान हितेषी योजनाओं को उजागर करेगा और भोलेनाथ किसान को समझा कर किसान हित में जितने निर्णय सरकार ने लिए हैं उन सबको घर घर पहुंचाने का कार्य करेगा आज हरियाणा में गन्ने का सर्वाधिक रेट है 16 फसलें हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीद रही है नीम कोटेड यूरिया किसान के लिए हर समय उपलब्ध है बागवानी मछली पालन पशुपालन खुंबी उत्पादन फल फूल उत्पादन में हरियाणा फल फूल रहा है और किसानों को खेती यंत्रों में सरकार की तरफ से 80 से 90% तक की सब्सिडी दी जा रही है खुशहाल किसान खुशहाल हरियाणा।