करनाल -कुटेल गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया

0
219

करनाल – पानीपत जिला के गांव भाऊपुर की रहने वाली और आजकल करनाल जिले के कुटेल गांव की निवासी खुशी ने अंतरराष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया है। जिससे पूरे जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। खुशी की जीत पर उनके परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
खुशी ने  मॉस्को में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। खुशी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 देशों ने भाग लिया था। उनकी इस प्रतियोगिता में पहली फाइट इंडोनेशिया की खिलाड़ी से हुई, दूसरी फाइट तजाकिस्तान के खिलाड़ी से हुई और तीसरी फाइट रूस की खिलाड़ी से हुई।
यह प्रतियोगिता 2 से 8 मई तक आयोजित की गई थी। खुशी का यह सफर स्कूल से शुरू होकर विश्वविद्यालय स्तर तक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है, जिसमें खुशी के परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। खुशी के पिता जसमेर सिंह ने बताया कि अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। खुशी रूस से भारत लौट आई है। बुधवार को दिल्ली से लौटेगी। इनके पिता जसमेर सिंह आजकल अपने परिवार के साथ करनाल जिला के कुटेल गांव में रहते हैं। दिल्ली से पानीपत टोल से होते हुई खुशी सीधे करनाल जिले के कुटेल गांव पहुंचेगी।