करनाल-मनोहर लाल खट्टर बन सकते हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
177

करनाल- अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें अब खत्म होने वाली हैं l  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से वापसी हो चुकी है और बीजेपी जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है l कहा जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी आंतरिक चुनाव समिति बैठक कर अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय करने जा रही है l हरियाणा के करनाल से दो बार के मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना है, सिर्फ नाम का ऐलान होना बाकी है l विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, आरएसएस  और भाजपा नेतृत्व विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह  ने मनोहर लाल  के नाम पर अंतिम सहमति दे दी है।

मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक सफर 1977 में बतौर आरएसएस प्रचारक शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने 17 वर्षों तक पूरी निष्ठा से सेवा दी। वर्ष 1994 में वे भाजपा में शामिल हुए और संगठन में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2014 में वे पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने और 2019 में पुनः सत्ता में आए। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वे केंद्रीय मंत्री बने।