करनाल -भारत विकास परिषद द्वारा कलवेहड़ी में की गई मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता

0
280

करनाल – आज भारत विकास परिषद कर्ण शाखा, करनाल द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय, कलवेहडी में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 बच्चों ने मेहंदी व 32 बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर व सीनियर दो वर्गों में करवाया गया।
कर्ण शाखा की महिला एवं बाल विकास संयोजिका ज्योति चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के भाव से समाज के विकास के लिए और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। उसी श्रृंखला में आज राजकीय उच्च विद्यालय, कलवेहड़ी में मेहंदी एवं रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर और आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं  करवाने का मुख्य उदेशय छात्रों में अपनी भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना व बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।
निर्णायक मंडल का कार्यभार शाखा की सम्मानित सदस्य और प्रमुख शिक्षाविद मनीषा, वरिष्ठ उद्योगपति अभय अरोडा व करनाल की प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अंकिता चौधरी ने सम्भाला। पुरस्कार स्वरूप बच्चों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती रीना कुमार को शाखा के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।