करनाल – राष्ट्रीय युवा अवार्ड से सम्मानित प्रदीप का जोरदार स्वागत हुआ

0
55

करनाल – एमएसओ नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से प्रदीप मैहला करनाल में युवा राष्ट्रीय अवार्ड लेकर लोटे इस खुशी वह अविस्मरणीय क्षण पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन और गुर्जर विकास सभा करनाल की तरफ से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनका पुष्प गुच्छ और मिठाई खिलाकर शॉल उड़ाकर समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया और बधाई दी l

इस अवसर पर मास्टर नरेंद्र गौरसी ने बताया कि क्षेत्र चाहे जो भी हो जब व्यक्ति मन में ठान लेता है तो बड़े से बड़े संकल्प को भी छोटा कर देता है ऐसा कुछ कार्य प्रदीप कुमार ने कर दिखाया है ।
सतवीर भाई के घर में जन्मे बेटे ने 10 वर्ष की अवस्था में ही अपने आप को समाज सेवा से जुड़े कार्यों से जोड़कर दिन रात लगन व मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है प्रदीप में यह लगन बचपन से ही थी स्कूल समय में कॉलेज के समय में ब्लड कैंप में हिस्सा लेना पौधारोपण करना दूसरों की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहना उसी का पुरुषार्थ है। आज प्रदीप को विज्ञान भवन दिल्ली में खेल मंत्री युवा मामले के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा अवार्ड देकर सम्मानित किया इस कार्य से जहां करनाल का नाम रोशन हुआ वही हरियाणा का गौरव भी बढ़ा और खास विषय यह भी रहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड ने भी ट्वीट कर कर प्रदीप को बधाई दी पूरे प्रदेश में जहां एक और ओलंपिक में खेल पद को की भरमार हुई वहीं दूसरी ओर प्रदीप ने भी करनाल का मान बढ़ाया l
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ठाकुर अमरिंदर सिंह गुर्जर समाज प्रधान श्यामलाल चेची डिप्टी मेयर नवीन कुमार करनाल धर्मपाल मोदी विनोद राणा विनय संधू बब्बू मंजुला विपिन गीत हेमराज शर्मा राजेश पाडा अनिल कुमार शुभम गुलाब पोसवाल रणवीर सिंह पंचाल तनेजा महिंद्र लाठर आदि मौजूद थे।