करनाल- करनाल में आज आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया l इस प्रदर्शन में कई संगठनों और राजनीतिक दल के लोगों ने हिस्सा लिया l जिला सचिवालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया l प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि डीजीपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए l

प्रदर्शनकारी सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए कर्ण पार्क से लेकर जिला सचिवालय तक सड़कों पर उतरे l प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि देश में जो मनुवादी सोच चली हुई है। कुछ ऐसी सोच के लोग दलित और पिछड़ों पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा ,आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने तंग होकर आत्महत्या की है ,इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर हम आज जिला सचिवालय पहुँचे है। उन्होंने कहा हमारी मांग है कि निष्पक्ष जांच करके जो भी दोषी पाया जाए ,उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए l























