करनाल- जिला पुलिस ने पैसा बढ़ाकर देने वाले ठग को गिरफ्तर किया है l थाना सेक्टर 32/33 की टीम द्वारा आरोपी अमित कुमार त्यागी निवासी गौतम बुध नगर,उत्तर प्रदेश को फर्जी कंपनी बनाकर लोगों का पैसा अपनी कंपनी में लगवाकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा ए.टू.जेड.गेमिंग नाम से जल्दी पैसा कमाने के लालसा से एक कंपनी बनाई हुई थी,जिसमें कंपनी द्वारा दस से तीस प्रतिशत पैसा बढ़ा कर देने का वादा किया था जिसमें काफी सारे लोगों ने पैसा लगाया हुआ था जिसमें शिकायतकर्ता नंदकिशोर निवासी आरके पुरम के माध्यम से उसके अन्य साथियों ने भी कंपनी में करीब 70 लाख रुपए लगाया था। आरोपी द्वारा सभी से पैसा हड़पने की साजिश रचते हुए अपनी ए.टू.जेड.गेमिंग कंपनी में प्रॉब्लम आने का बहाना बनाकर बंद कर दी गई। इसके बाद आरोपी द्वारा यूआईएफसी कॉइन नाम से फिर से एक नई कंपनी शुरू की गई। उसके बाद आरोपी द्वारा इस कंपनी में भी काफी लोगों से पैसा लगवाया ।,इस कंपनी में भी शिकायतकर्ता नंदकिशोर व उसके अन्य साथियों द्वारा भी फिर से वर्ष 2024 में करीब 50 लाख रुपए लगाए गए। इसके बाद आरोपी द्वारा अपनी दोनों कंपनी बंद करके व कंपनी में लगाए गए करोड़ों रुपए को उसके अन्य साथियों में हिस्सा बाटकर फरार हो गया था। इस धोखाधड़ी के मामले में नंदकिशोर की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 32/33 में मामला किया। व धोखाधड़ी के इस मामले में टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है l जाँच अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ के की जाएगी व इस धोखाधड़ी के मामले में सम्मिलित आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा।























