करनाल – कैफे और स्पा सेंटर पर पुलिस और CWC की रेड

0
280

करनाल – हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस प्रशासन की तरफ से एक छापामार कार्रवाई की गई है  जिसमें मुगल कनाल और करनाल शहर के अलग-अलग कैफे पर पुलिस द्वारा  रेड मारी गई है , जिसमें लड़के लड़कियां मौके पर पकडे जाने के बाद मुँह छुपाते नज़र आये  l थाना प्रभारी ने कहा कि करनाल में ऐसे गलत कैफे और स्पा सेंटर नहीं चलेंगे , प्रशासन इन पर अपनी सख्त कार्रवाई करेगा। CWC के चेयरमैन उमेश चानना का कहना है कि हमें एक गर्भवती नाबालिग लड़की की शिकायत मिली थी जिसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ कैफे में यौन  शोषण किया गया है , जिसके बाद हमने पुलिस के साथ उक्त कैफे पर छापेमार कार्रवाई की है l पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है l उमेश चानना ने बताया कि मैं पुलिस अधीक्षक को अपील कर पत्र लिख रहा हूँ कि ऐसे सभी कैफे और स्पा सेंटर बंद होने चाहिए , आये दिन कैफे पर ऐसी कार्यवाही होने के बावजूद ये गलत काम क्यों चल रहे हैं l