करनाल- पुलिस ने बैग काटकर पैसा चोरी करने वाली दो महिला को गिरफ्तार किया

0
102

करनाल- पुलिस ने बैग काटकर पैसा चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है l  करनाल पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए 3 की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुड़गांव से दो महिला आरोपी ललिता सिसोदिया पत्नी साका सिसोदिया निवासी गांव गुलखेड़ी जिला राजगढ़,मध्य प्रदेश व रिहाना पत्नी ईश्वर सिंह निवासी कड़ियां सांसी जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को काबू किया गया।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2025 को घरौंडा में पीएनबी बैंक की एक शाखा में एक बुजुर्ग व्यक्ति पैसे निकलवाने के लिए गया हुआ था, जिसकी रेकी दोनों महिला आरोपियों द्वारा की जा रही थी, एक महिला द्वारा बैंक में जाकर बुजुर्ग व्यक्ति को बातों में लगाया व दूसरी महिला द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के थैली को जिसमें पैसे थे एक ब्लेड की सहायता से नीचे से काटकर पैसे चुराकर मौके से फरार हो गई । जिनके खिलाफ दिनांक 24 जुलाई 2025 को मुकदमा नंबर 449 धारा 303 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत थाना घरौंडा में मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में पुलिस टीम द्वारा दोनों महिला आरोपियों को काबू कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।