करनाल- गेम का आनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर फ्रॉड करने वाले दो गिरफ्तार

0
99

करनाल-  पुलिस थाना साइबर क्राइम  में दर्ज मुकदमा नंबर 73 दिनांक 20.11.2023 धारा 420,120-बी भा.द.स. में थाना साइबर क्राइम करनाल की टीम द्वारा स.उप निरीक्षक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मुकेश कुमार व उनकी टीम ने जयपुर राजस्थान से दो आरोपियों राकेश बिशनोई वासी गांव गुमजाल थाना अबोहर, जिला फाजिल्का, राजस्थान और राजेश चौधरी वासी सापुनदा रोड़ शिन्दी कालोनी केकड़ी थाना केकड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कल अदालत के सामने पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. मुकेश कुमार ने बताया कि दौराने रिमांड आरोपियों के कब्जे से फ्रॉड की गई राशि के 90,000/- रुपये व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा साइबर फ्रॉड के लिए कमीशन बेस पर एकाउंट सुविधा उपलब्ध करवाने व फोन पर गेम खेलने के शौकीन लोगों को ऑनलाइन टास्क पूरा करने के जाल में फंसाकर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में पहले भी चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं और अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 06 हो गई है l आज  रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को पुनः अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।