करनाल – जिला पुलिस की डिटैक्टिव स्टाफ टीम द्वारा नकली सोने के सिक्कों को असली बता कर उन्हे सस्ते दामों पर बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों , मुख्य आरोपी मनोज कुमार ,अर्जुन वासीयान रोहिणी दिल्ली को नई अनाज मण्डी करनाल के पास से गिरफतार किया गया है । पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने दो अन्य साथी आरोपियों शिवा विष्णु गार्डन दिल्ली व भीमा पुत्र दौलत राम वासी रोहिणी दिल्ली के नाम का खुलासा किया गया। इन दोनों आरोपियों शिवा व भीमा को पानीपत से गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से कुल 04 नकली चांदी के सिक्के, 95 नकली सोने के सिक्के, 12 मोबाईल फोन, 20 अलग-2 कंपनियों की सिम कार्ड व 50000 रूप्ये बरामद किये गये हैं ।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले किसी बुर्जुग या गांव के व्यक्ति से घी लेने का सौदा करते हैं। फिर उसको दो असली सोने के सिक्के देते हैं और बोलते है आप इन्हे कहीं भी चैक करवा सकते हैं। और उनको कहते हैं कि हमें मजदूरी या खुदाई या कोई अन्य काम करते समय काफी सारे सोने व चांदी के सिक्के पाये हैं और हम इन सिक्कों को आपको सस्ते दामों पर दे देगें। बातों में फंसा कर नकली सिक्को को असली बता उनका सौदा कर लेते हैं। और सिक्के लेने वाला भी सस्ते दामों पर सोना मिलने के लालच में आ जाता है। जब खरीददार खरीदे गये इन सिक्कों को चैक कराता है तो ये सिक्के नकली निकलते हैं। इस प्रकार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैें। प्रारंभिक पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों द्वारा जिला करनाल में कई वारदातों को अंजाम देने की बात का खुलासा हुआ है l
मुकदमा नम्बर 121 दिनांक 23.02.2021 धारा 406,420 आईपीसी थाना शहर करनाल शिकायतकर्ता हरदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह वासी गांव ठरवा माजरा थाना अंसध करनाल द्वारा दो अज्ञात आरोपियों द्वारा झांसा देकर 3/4 किलो नकली सोने के सिक्कों को असली बता कर पांच लाख रूप्ये की ठगी करने बारे थाना शहर करनाल में दर्ज रजिस्टर कराया गया था। इस वारदात को मुख्य आरोपी मनोज व अर्जुन द्वारा अंजाम दिया गया था। इसके अलावा भी आरोपियों द्वारा जिला करनाल में ठगी की दो और वारदातो को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया।























