करनाल- पेमेंट के फर्जी मैसेज दिखाकर सामान खरीदने वाला आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
360

करनाल- पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो लोगों की दुकान पर जाकर सामान खरीदता था और फर्जी पेमेंट का मैसेज दिखाकर सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था। आरोपी की पहचान अभिषेक सेतिया निवासी केशव विहार पेहवा कुरुक्षेत्र हाल किराएदार सीएचडी सीटी करनाल के रूप में हुई है l
इस मामले में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा काछवा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से एक एलइडी टीवी व एक एसी खरीद कर दुकानदार को भुगतान के लिए एक फर्जी चैक देकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया, आरोपी ऐसी वारदातों को अंजाम देने का आदतन अपराधी है, इससे पहले आरोपी  हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 20 वारदातों को अंजाम दे चुका है और इनमें से अधिकतर मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल कई मामलों में जमानत पर बाहर आया हुआ था।
इस मामले में आरोपी को  गिरफ्तार कर  न्यायालय के सम्मुख पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया था। आज आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुनः उसे  न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।