करनाल – पुलिस ने रेहड़ी वालों से अवैध रूप से वसूली करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है l पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है l
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पुरानी सब्जी मंडी करनाल में रेहड़ी लगाने वालों को डरा धमकाकर उनसे अवैध रूप से पैसे की वसूली करते हैं। पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया l
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज दोनों आरोपियों धर्मेन्द्र जनकपूरी और राजा वाल्मीकि वासी अर्जुन गेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 03 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ व जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी करीब पिछले 09/10 महीने से अवैध वसूली के कार्य को अंजाम दे रहे थे और आरोपी राजा वाल्मीकि के खिलाफ पहले भी अवैध वसुली, मारपीट और कब्जा करने के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं।