करनाल- डकैती करने वाले आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

0
115
Screenshot

करनाल- करनाल की सुभाष कॉलोनी में दिन दिहाड़े परिवार को बंधक बनाकर डकैती करने वाले पांचो बदमाशों को  6 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है l   एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से मुख्य आरोपी राजीव उर्फ़ राजा के खिलाफ 56 मामले पहले से दर्ज हैं । ये मामले लूट डकैती हत्या के प्रयास जैसे गंभीर हैं । सीआईए की टीमअन्य चार बदमाशों की भी हिस्ट्री खंगाल रही है l

आपको बता दें कि करनाल के सुभाष कॉलोनी में सोमवार सुबह पांच बदमाशों द्वारा घर मे घुसकर विदेश से लौटे युवक पर गोली चलाकर उसे घायल कर घर में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। जिस युवक को गोली मारकर घायल किया गया था उस युवक की शादी 4 दिसंबर को होनी थी। लेकिन फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

डकैती की घटना के बाद चंद घंटों में करनाल पुलिस और अंबाला और पंचकूला टीम द्वारा पांच बदमाशों को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था। पकड़े गए आरोपी फिलहाल 6 दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ और सामान की बरामदगी की जाएगी  ।

एसपी गंगाराम पुनिया ने आज मामले में जानकारी देते हुए बताया ,पाचो बदमाशों को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया था l कल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। सभी आरोपियों से इस मामले को लेकर तहकीकात की जा रही है l  अब तक चार देसी हथियार और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं, साथ ही लुटे हुए सामान की भी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा सारे  सामान को बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। जिनका फिलहाल रिमांड चल रहा है।