करनाल – घर में घुसकर,गोली चलाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर काबू कर लिया है l जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा 1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार की अध्यक्षता में टीम द्वारा घर में घुसकर गोली चलाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों राजीव उर्फ राजा पुत्र रामपाल निवासी ताजगंज लुधियाना,पंजाब,दीपक उर्फ हैरी पुत्र चरणजीत निवासी बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी लुधियाना पंजाब, प्रिंस कुमार पुत्र जवाहर मुखिया, अमृत पाल पुत्र लाल सिंह निवासी शिमलापुरी बरोटा रोड लुधियाना पंजाब, अभिषेक पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी शिमलापुरी जीतो मार्केट लुधियाना पंजाब को जीरकपुर से काबू किया गया है ।
इस संबंध में अपराध अन्वेषण शाखा 1 इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह दिनांक 24 नवंबर को शिकायतकर्ता मनोज कुमार पुत्र दीवान चंद सुभाष कॉलोनी करनाल की शिकायत के आधार पर मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने उनके परिवार को बंधक बनाने, फायर करने व लूट करने की घटना बारे शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा नंबर 839 दिनांक 24/11/2025 की धारा 310( 2), 311,109, 333, 135,61(2) बीएनएस & 25/54/59 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों द्वारा डकैती की वारदात में प्रयोग किया अवैध हथियार की बरामदगी व मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस मामले में जिला करनाल पुलिस के अनुरोध पर अम्बाला जिला पुलिस व पंचकूला जिला पुलिस ने बेहतर समन्वय व सहयोग किया जिसके परिणामस्वरूप आरोपी घटना के तुरंत बाद पकड़े गए।























