करनाल – आज सुबह बदमाशों ने सुभाष कॉलोनी में डकैती की वारदात को अंजाम दिया l बताया जा रहा है कि 5 हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और घर के लोगों को करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा,फिर सभी कीमती सामान लूटकर फरार हो गए l बदमाश घर में रखा सोना , चांदी, नकदी के साथ गाड़ी भी लेकर फरार हो गए l लूट करते समय बदमाशों ने दूल्हे को गोली भी मार दी , युवक की 4 दिसंबर को शादी है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है l पुलिस ने बताया है कि घर में 4 से 5 बदमाश घुसे थे l जिस युवक की शादी है वह शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया से आया था l घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान समेत सीआईए की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुँच गई है l सीसीटीवी के डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए l यह घर एसपी कैंप आवास से कुछ ही दूरी पर है l
करनाल एसपी गंगाराम पूनिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिली थी कुछ लोग एक घर में घुसे हैं और ज्वेलरी लूट कर ले गए हैं और एक व्यक्ति को गोली भी लगी है l जिसकी जानकारी के बाद पुलिस की टीम और मैं खुद मौके पर पहुंचा हूं, एसपी ने बताया अभी तक की जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच लोग घर के अंदर घुसते हैं उन्होंने एक व्यक्ति को गोली भी मारी है जो कंधे पर लगी है, अभी मेरी बातचीत हुई है उनकी हालत ठीक बताई जा रही है l बदमाश कैश और ज्वेलरी और कार भी लूटकर अपने साथ ले गए हैं l कार हमने बरामद कर ली है। उन्होंने कहा बदमाशों की पहचान के लिए हमारी टीम जाँच में लगी हुई है। जितने भी आरोपी थे उनकी पहचान करके उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।























