करनाल – पुलिस ने अमेजन कंपनी के ऑर्डर में सामान बदल कर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले डिलीवरी बॉय सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है l पुलिस टीम ने डिलीवरी बॉय आरोपी मोहम्मद आदिल वासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय करके दो दिन का रिमांड हासिल किया। आरोपी आदिल की निशानदेही पर उसके कब्जे से पांच हजार रुपए और उसके सहआरोपी फैजान वासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली जोकि कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है और दूसरे आरोपी जितेंद्र वासी नंदा रोड आदर्श नगर दिल्ली वेस्ट जोकि मास्टरमाइंड है को गिरफ्तार किया गया। डिलीवरी बॉय आदिल को जेल भेज दिया गया और अन्य दोनों आरोपी फैजान और जितेंद्र को 04 मार्च को न्यायालय में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने योजना बनाकर अमेजन पर दिए गए ऑर्डर में सामान बदल कर थाना साइबर करनाल के दो मुकदमों में धोखाधड़ी कर वारदात को अंजाम दिया है। जोकि आरोपी जितेंद्र और फैजान की निशानदेही पर उनके कब्जे से थाना साइबर के साल 2023 के मुकदमा नंबर 56 में 6 लाख पांच हजार और साल 2023 के ही मुकदमा नंबर 58 में 6 लाख रुपए बरामद किए गए।
इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता भावेश वासी सेक्टर 32 ने अपनी फर्म के लिए अमेजन कंपनी से 72 आईफोन, 40 वन प्लस मोबाइल ऑर्डर किए । जिसमें कंपनी सुपरवाइजर आरोपी फैजान और मास्टरमाइंड जितेंद्र ने नौ आईफोन मोबाइल की जगह लोहे की पत्ती आईफोन मोबाइल के डब्बे में पैक कर दी और डिलीवरी बॉय मोहम्मद आदिल के जरिए सामान की डिलीवरी करवा दी। पैकिंग खोलने पर जब शिकायतकर्ता ने पाया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने थाना साइबर में करीब 6 लाख की धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
दूसरी ओर शिकायतकर्ता सौरभ वासी सेक्टर 13, करनाल ने अपनी फर्म के लिए अमेजन कंपनी से एप्पल मैक बुक के लैपटॉप ऑर्डर किए जोकि नामजद आरोपियों ने मिलीभगत करके डिलीवरी बॉय के हाथों ऑर्डर में पुराने लैपटॉप डाल कर ऑर्डर रिसीव करवा दिया गया। जोकि शिकायतकर्ता ने ऑर्डर प्राप्त करने पर पुराना सामान पाया जाने पर करीब छह लाख की धोखाधड़ी मिलने पर थाना साइबर करनाल में मुकदमा दर्ज करवाया था। ऑर्डर में सामान बदल कर धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपियों से ऐंठे गए सामान को बेचकर प्राप्त हुई 12 लाख की राशि को बरामद कर लिया गया है। आरोपी जितेंद्र और फैजान को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।























