स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नागरिक आयाम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा करनाल में चांद सराय के डेहा बस्ती के डकौत धर्मशाला में एक नि शुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र डिस्पेंसरी का शुभारंभ धार्मिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्योगपति अभिषेक गुप्ता तथा आज इंडिया राइस एक्सपोर्ट ऐसोससिएशन के पूर्व प्रधान विजय सतिया थे। इस अवसर पर टीबी के 60 मरीजों को टीवी की किट दी। इा अवसर पर डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का चैकअप किया गया। उन्हे निशुल्क दवाए भी दी गईं। इस डिस्पेंसरी के माध्यम से इस क्षेत्र में रहने वालों का उपचार किया जा रहाहै। वरिष्ठ नागरिक आयाम स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. के के चावला ने बताया कि इस डिस्पेंसरी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ के के चावला, जनरल फिजीशियन डॉ. श्याम बधवा, डा. ओ पी गोगिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता ठाकुर तथा डा. गीतांजलि ने मरीजों का चेकअप किया। इस अवसर पर सुरेश पुरी ने बताया कि यह डिस्पेंसरी प्रति रविवार को खुलेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे सप्ताह में दो दिन किया जा सकता हैं। इस अवसर पर सुरेश पुरी, दिनेश गर्ग सुभाष मित्तल, लाजपत बंसल, मधुसूदन खुराना, दिनेश छाबड़ा, राकेश वोहती, इंदर कुमार खुराना, सुदर्शन रहेजा, सतीश कुकरेजा, मीनू चावला, श्रुति काम्बोज आदि ने अपनी सेवाएं दीं।इस अवसर पर आसपास के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे।























