रिपोर्ट –प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार भी पानीपत ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया है । हजारों की तादाद में महिलाएं विश्व महिला दिवस पर दौड़ेगी ।जिसको लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है । प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन शुरू किया ,लगभग 4000 के आसपास रजिस्ट्रेशन हो चुका है । उपायुक्त ने पिंक मैराथन को लेकर सामाजिक संंगठन कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आनेे वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस महिला दिवस की तैयारी शुरू की । गांव से भी अधिक महिलाएं की आने की आशा है । पानीपत जिले के हर बी डी ओ को इसके आयोजन के लिए टारगेट दिया गया है l
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पानीपत प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है ।पानीपत की उपायुक्त ने कहा कि पिंक मैराथन में पिछले साल की भांति इस बार भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे ।उन्होंने कहा सभी सामाजिक संगठनों से बैठक कर तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन महिलाएं पिंक रंग की ड्रेस में नजर आएंगी । पानीपत जिले के सभी बीडीओ को 10000 महिलाएं को टारगेट दे दिया है ।वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है ।
उधर महिलाओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को शक्ति दिखाने का दिवस है। गांव में जा जाकर महिलाएं को जागरूक कर रहे हैं और इस अवसर पर गांव से हजारों की तादाद में महिलाएं महिलाएं पिंक मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगी। 
























