करनाल – सेवा-भारती कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता सैनानियों के हौंसले का सम्मान किया

0
417

करनाल- वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरे देश में लॉकडाउन है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  देश का प्रत्येक नागरिक अपने परिवार के साथ अपने घरों में बंद है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान की परवाह किये बिना, अपने घरों से बाहर रहते हुए बहुत ही ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। उन्ही में से कुछ स्वच्छता सैनानी भी हैं जो इस संकट की घड़ी में अपने फ़र्ज़ को बखूबी निभा रहे हैं। आज उन्हीं स्वच्छता सैनानियों को सम्मानित करने और उनका उत्साह-वर्धन करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के और सेवा-भारती केंद्र कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा-भारती कार्यालय में पुष्प-वर्षा कर उन्हें अंगवस्त्र पहना कर उनकी सेवा-भावना के लिए साधुवाद किया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरियाणा के सह प्रांतप्रचारक डॉ. सुरेन्द्र पाल ने आये हुए सभी स्वच्छता सैनानियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के चलते जहाँ लॉकडाउन के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पूरा देश परिवार सहित अपने-अपने घरों में रह रहा है, ऐसी विकट परिस्थिति में स्वच्छता सैनानी सेवा-कार्य में जुटे हैं, सेवा भारती इन महान योद्धाओं का साधुवाद करती है।

सेवा परमो धर्म की व्याख्या करते हुए उन्होनें कहा कि सेवा सभी कार्यों से बढ़कर है और आप सभी स्वच्छता सैनानी अपने-अपने कार्यों में सच्ची निष्ठा के साथ जुटे हैं। सेवाभाव भी उसी के लिए जागृत होता है जिसे आपने अपना माना है, इसी सेवाभाव के चलते ही मन में आनंद की अनुभूति होती है और समाज के लिए कुछ किया, ऐसी मन में संतुष्टि भी होती है


कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, करनाल के संघचालक डॉ. भरत ठाकुर ने आए हुए सभी स्वच्छता सैनानियों को धन्यवाद और साधुवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सेवा-प्रमुख दिनेश गर्ग ने सेवा-भारती के 40 वर्षों के सेवा-कार्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरियाणा प्रान्त के बोद्धिक प्रमुख सुधीर , सेवा-भारती के ज़िला अध्यक्ष मदनमोहन मित्तल, प्रान्त के कोषाध्यक्ष रोशनलाल, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष शाम बतरा सहित सुशील कुमार, वीरपाल सिंह सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।