कुल्लू-क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने की शैक्षिक यात्रा

0
166
कैप्शन -शैक्षिक यात्रा में क्रिश्चियन नर्सिंग की छात्राएं

रिपोर्ट -पूजा/कुल्लू-जिला कुल्लू के अग्रणी क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर ने बुधवार को कॉलेज की जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शैक्षिक यात्रा की। इस दौरान उन्हें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। जिससे उन्हें गंदे पानी को साफ कैसे किया जाता है, इसके बारे में बताया गया, और
साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया गया कि सीवरेज की जो खाद बनती है उसे कैसे और कहां इस्तेमाल लाया जा सकता है। इस दौरान जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की सभी छात्राओं एव अध्यापिकाओं को वहां उपस्थित जे.ई. अलंकृत प्रकाश और सहायक कर्मचारियों द्वारा पूरे सीवेज प्लांट का सर्वेक्षण करवाया गया।  कॉलेज की जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की छात्राएं अगले दो दिनों में सहारा वृद्ध आश्रम, मानसिक रोगी कक्ष क्लाथ, नेत्रहीन स्कूल सरवरी व वॉटर प्यूरिफिकेशन लगवैली में शैक्षिक यात्राएं करेंगी। इसके साथ ही कॉलेज की छात्राएं एवं अध्यापिकाएं सहारा वृद्ध आश्रम, मानसिक रोगी क्लाथ व
नेत्रहीन स्कूल सरवरी में जाकर प्राथमिक जांच एवं अपनी सेवाएं उपलबध करवाएंगी। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक सुखदेव  मसीह इन शैक्षिक यात्राओं पर छात्राओं के साथ उपस्थित रहेंगे।