रिपोर्ट-निखिल/कुल्लू -कैप्टन हनीफ वीरचक्र फाउंडेशन स्कूल सैंज की छात्रा लताशा ठाकुर ने दसवीं की परीक्षा में 641 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सराहा है । स्कूल के प्रधानाचार्य धनवीर सिंह ठाकुर ने बताया दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान 641/700 लताशा ठाकुर पुत्री धनवीर सिंह, द्वतीय स्थान प्रिया ठाकुर 638/700 पुत्री गोपाल सिंह,तृतीय स्थान बलजीत सिंह 594/700 पुत्र परमजीत सिंह ने प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के अन्य 3 बच्चों ने 83प्रतिशत से उपर तथा अन्य बच्चों ने 75प्रतिशल अंक लिए । उन्होंने कहा कि यह स्कूल कारगिल शहीद कैप्टेन हनीफ उदीन 1999 की यादगार मे ग्रामीण इलाके में चलाया जा रहा है जिसने कारगिल युद्ध मे देश के लिए अपनी जान कुर्बान की थी। प्रबंधक व प्रधानाचार्य सहित अन्य ने बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैप्टन हनीफ वीरचक्र फाउंडेशन स्कूल सैंज जहां छात्र-छात्रों को बहेतर शिक्षा प्रदान करता है वहीं खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन करता है।

























