रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज/पानीपत – पानीपत के तहसील कैंप के जवाहर नगर में में 4 दिन पहले रात के समय 65 वर्षीय गुरबचन की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। संदिग्ध की वीडियो आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस सारे मामले में मृतक के बेटे ने शहर के नामी व्यापारी एवं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सचदेवा पर हत्या के आरोप लगाए थे।
पुलिस ने इस सारे मामले में प्रेम सचदेवा से भी पूछताछ की थी। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी तथ्यों को खंगाला और सच्चाई सामने आई। पुलिस ने आज गुरुवचन के हत्या के आरोप में उसी के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि हत्या में प्रयोग हथियारों की बरामदगी व इस केस से संबंधित अन्य राज जान सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इस सारे मामले में पिता पुत्र के बीच प्रॉपर्टी विवाद बताया है। वही इस सारी वारदात के खुलासे के बाद प्रेम सचदेवा ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जताया और कहा कि पुलिस की बदौलत उनकी छवि धूमिल होने से बच गई। फिलहाल पुलिस इस सारे मामले में गहनता से जांच कर रही है।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया की गत शुक्रवार की देर रात तहसील केंप के जवाहर नगर मे बुजुर्ग गुरूबचन सिंह की उसके घर पर चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मरने से पहले घायल अवस्था मे मृतक गुरूबचन सिंह ने जिला पुलिस कंन्ट्रोल रूम को फोन द्वारा सूचना दे सहायता मागी थी। जो सूचना के तुरंत बाद तहसील केंप चौकी पुलिस सहायता के लिए जवाहर नगर मे उसके घर पहुची और ताला तोडकर गुम्भीर रूप से घायल गुरूबचन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुची। जहा से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल मे लेकर पहुचे जो डॉक्टरो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था। सिविल अस्पताल के शव गृह मे डॉक्टरो के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर मृतक के बड़े बेटे गगनदीप की शिकायत पर प्रेम सचदेवा पुत्र प्यारे लाल व दीपक सचदेवा पुत्र प्रेम सचदेवा निवासी सैक्टर 13/17 पानीपत, सचिन माटा पुत्र जगदीश माटा, जगदीश माटा व प्रेम सब्जी वाले के खिलाफ थाना शहर मे भा.द.स की धारा 302,34, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई थी।