Sainz-मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सैंज मेले में हुआ मेघा नाटी का आयोजन

0
410
सैंज: 1100 महिलाओं का मेघा नाटी आयोजन

रिपोर्ट-निखिल/मीनाक्षी-सैंज -जिले में इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस कोई कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते। इसका जीवंत उदाहरण बजांर विधानसभा क्षेत्र के सैंज मेले के दौरान देखने को मिला, जहां बंजार क्षेत्र की लगभग 1100 महिलाओं ने कुलवी पट्टू व धाठू धातु  पहनकर  सुसज्जित होकर मैगा नाटी का प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला और उपमंडल स्तर पर गठित स्वीप टीम के सहयोग से मैगा नाटी का आयोजन किया गया। सैंज मेले में ढोल की थाप पर नाटी की गूंज मानो समूचे बंजार क्षेत्र
में सुनाई दी। महिलाओं ने अपने हाथों में मतदाता फोटो पहचान पत्र लिए थे।

आसारा वोट, आसारा अधिकार का संदेश बिखेर गई हजारों महिलाएं महिलाओं के इस शो का उद्देश्य जिला विशेषकर बंजार विधानसभा क्षेत्र में घर घर तक मतदान के महत्व तथा 19 मई को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश पहुंचाना था। संदेश का असर बखूबी दिखा भी, जब आधी आबादी ने एक सुनियोजित और सुव्यवस्थित तरीके से जिले के प्रसिद्ध वाद्य यंत्रों की धुन और मतदान पर स्थानीय बोली में तैयार किए गए गीत पर एक साथ नाटी गायन पर गुनगुनाते
मधुर स्वरों में झूम झूम कर नृत्य किया। मन में मतदान करने की सोच तथा दूसरों को भी प्रेरित करने की ठान कर आई ये महिलाएं मानो देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए कुछ भी कर गुजरने को तत्पर हैं।

महिला सशक्तिकरण को भी उजागर करती दिखी मैगा नाटी बंजार विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से महिलाओं ने पूरे उल्लास और खुले मन के साथ मैगा शो में भाग लिया। यूनुस ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी नाटी का उद्देश्य था। महिलाओं का विभिन्न भागों से एकत्र होना और परस्पर मेल जोल उनमें सौहार्द और सदभाव को मजबूत करता है, वहीं मनोबल को भी बढ़ाता है। सशक्त नारी लोकतंत्र की मजबूती की स्तम्भ बनती हैं। उन्होंने कहा कि नारी का घर परिवार में बेहद प्रभावशाली वर्चस्व है और ऐसे में उनका संदेश भी सर्वमान्य हाना स्वाभाविक है।

मेले की बहुआयामी गतिविधियां आकर्षित करती हैं जन मानस को यूनुस ने कहा कि सैंज मेला क्षेत्र का काफ़ी लोकप्रिय मेला है और इसका अंदाजा यहां उमड़े हुजूम को देखकर हो जाता है। उन्होंने मेले में आए सभी लोगों को मतदान का महत्व बताया और वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय मेला समिति ने मेले को आकर्षक बनाने के लिए अनेक गतिविधियों को इसमें जोड़ा है जो लोगों को सहसा ही काफ़ी पसंद आ रही हैं। सांस्कृतिक संध्याएं मेले की आत्मा हैं और यह देखकर खुशी होती है कि इनमें स्थानीय व उभरते कलाकारों को एक मंच मिल रहा है। क्षेत्र के लगभग सभी कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका दिया गया है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन एवं मेला समिति की उन्होंने भरपूर प्रसंशा भी की।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए 8 मई को5200 महिलाएं कुल्लू में नाटी डालेंगी ।जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि आसारा वोट, आसारा अधिकार के प्रभावी संदेश के लिए कुल्लू के ढालपुर में आगामी 8 मई को जिलाभर से लगभग
5200 महिलाएं अपनी लोकतंत्र की मजबूती के लिए भागीदारी करेंगी। मैगा डांस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक घर तक मतदान का संदेश जाए, इसके लिए जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में इसी प्रकार के मैगा शो आयोजित किये जा रहे हैं।

यूनुस ने इस मैगा शो के गवाह बनने के लिए जिला के सभी लोगों से अपील की है। बंजार के एसडीएम एमआर भारद्वाज, स्वीप के चेयरमैन डॉ अमित गुलेरिया, नोडल अधिकारी डॉ लाल सिंह, उपमंडलीय नोडल अधिकारी, तहसीलदार चुनाव चुन्नी लाल सहित अन्य अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।