रिपोर्ट-निखिल/सैंज- भले ही सैंज मेला में सैंज घाटी की हजारों महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिरकत की और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर नारी शक्ति का प्रमाण दिया वहीं मेला कमेटी की अव्यवस्था का आलम भी देखने को मिला ।जहां एक और प्रशासन स्वच्छता का नारा लगाने में भी पीछे नहीं है वही मेला मैदान में बनाया गया कलाकारों के लिए शौचालय मैं ताले लटके नजर आए जिस कारण महिलाओं को शौच जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । इसके अलावा महानााटी का आयोजन देरी से होने के कारण घंटों तपती गर्मी में सैकड़ों महिलाओं को मैदान में खड़ा रहना पड़ा। जिस कारण महिलाओं ने मेला कमेटी की व्यवस्था पर उंगली उठाई । मुख्य अतिथि के इंतजार में तपती गर्मी में घंटा खड़ी रही। वहीं सार्वजनिक शौचालय में लटके ताले के कारण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन मेला कमेटी ने समस्या के समाधान के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया।

























