Nainital – उत्तराखंड में अब तक 44 मरीज कोरोना पॉज़िटिव ,तीन जिलों को किया रेड जोन घोषित

0
77

रिपोर्ट – कान्ता पाल/नैनीताल – राज्य सरकार ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन अब तक 44 मरीजों  मे हो चुकी कोरोना की पुष्टि l देर शाम राज्य में 2 नए कोरोना पॉजेटिव मामले सामने आए हैं l दोनो मामले देहरादून के पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं l  दोनो संक्रमित राज्य में अब तक कुल 44 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है उत्तराखंड में कोरोना के अभी कुल 33 एक्टिव केस हैं , अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं l  देहरादून- 22, हरिद्वार-7, ऊधमसिंह नगर-4, अल्मोड़ा-एक, पौड़ी-एक, नैनीताल-9 मामले आ चुके है सामने राज्य में आज कुल 201 मरीजों की रिपोर्ट सभी नेगेटिव आई है l

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के बाद हरिद्वार व नैनीताल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया साथ ही प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत के मुताबिक कोरोना संक्रमित के बढ़ते मामलों के आधार पर राज्य को तीन जोन्स में बांटा गया है साथ ही बताया कि राज्य में करीब 80 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मामले देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल में सामने आये है इसलिये नैनीताल को भी ऑरेंज जोन से रेड जोन में शामिल किया गया है।

राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या-
1- देहरादून- 20
2- नैनीताल- 9
3- हरिद्वार- 7
4- उधमसिंह नगर- 4
5- अल्मोड़ा -1
6- पौड़ी – 1