नैनीताल – गाँव बजून के तोक दुदिला में मलबे में दबा मकान और मवेशी

0
125

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – नैनीताल में बीते रोज रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान निकटवर्ती बजून गांव के तोक दुदिला में एक मकान मलबे में दब गया। जिससे मकान की गौशाला में बंधे दो दुधारू पशु व एक घोड़ा दब गया। गनीमत यह रही रात में भूपाल सिंह और उनका परिवार अपने दूसरे घर मे रह रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम नावाजिस ख़ालिक़ ने क्षेत्र का मुआयना कर नुकसान का आंकलन करने के साथ ही संबंधित विभागों को जांच के आदेश दिए है।


पीड़ित भूपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ही यह मकान बनाया था। वे दिन में ही यहां रहकर खेती बाड़ी करते थे और रात को परिवार सहित दूसरे घर रहते थे। देर रात की बारिश में उनका यह घर और गौशाला में बंधे मवेशी दब गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग के कटिंग का मलबा सड़क के नीचे डाल दिया गया जो बहकर सड़क और तोक दुदिला में पहुँच गया है।