रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल में आज नंदा देवी महोत्सव का देर शाम डोला विसर्जन के बाद समापन हो जाएगा नैनीताल मे नंदा देवी महोत्सव का शुभारम्भ 31 अगस्त अष्टमी के दिन से शुरू हुआ था। जिसके बाद आज दोपहर माँ नंदा सुनन्दा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सरोवर नगरी माता के जयकारों से गूंज उठी। हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल माता के दर्शन करने भक्तों ने नयना देवी मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ माँ नन्दा सुनन्दा को नगर मे भ्रमण कराया। जिसमें छोलिया नर्तकों के साथ श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए। इस दौरान माँ नन्दा सुनन्दा माँ के दर्शनों और माँ की विदाई लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर भ्रमण के दौरान छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊँ की संस्कृति का समागम देखने को मिला। माँ के डोले को नगर भ्रमण के बाद उनके ससुराल कैलाश के लिए विदा कर दिया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान दूर दराज से माँ को विदाई देने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए माता के भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
























