नैनीताल – आयुष रथ से निशुल्क वितरित होगी आयुष रक्षा किट

0
54

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद में जन जागरूकता एवं फ्रंट लाइन वर्कर व कोविड मरीजों एवं पोस्ट कोविड मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं आयुष किट वितरित हेतु संचालित वाहन को शहरी विकास एवं जनपद कोविड प्रभारी मंत्री  बंशीधर भगत ने अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। आयुष वाहन द्वारा सम्पूर्ण जनपद मे फ्रंट लाइन वर्कर, कोविड मरीजों व पोस्ट कोविड लोगों को मुफ्त परामर्श व आयुष, होम्योपैथिक किट वितरित करते हुए संक्रमण बचाव हेतु जागरूक किया जायेगा।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. एमएस गुंज्याल ने बताया कि आयुष रथ के माध्यम से पोस्ट कोविड मरीजो के साथ होम आइसोलेशन मरीजो को निशुल्क परामर्श एवं आयुष किट वितरित किये जायेंगे ताकि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ सके। डा. गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी एवं रामनगर में क्षेत्र के लिए दो आयुष रथों का संचालन प्रारम्भ कर दिया है। उन्होने बताया कि जनपद को तीन हजार आयुष रक्षा किट आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय को प्राप्त हो चुके है। आयुष रक्षा किट में संशमनी वटी 30 गोली, अश्वगंधा वटी 30 गोली, कूका क्वाथ चूर्ण जिसके निर्माण घटक सोंठ, पीपली, काली मिर्च, मुलेठी, वासा, गिलोय एवं तुलसी आदि से किया गया है। यह किट का प्रयोग 15 दिनों के लिए है। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. मीरा हृयांकी ने कहा कि होम्योपैथिक औषधि सभी कोविड केयर सेन्टर मे फ्रंट लाइन वर्कर तथा प्रभावित लोगों को वितरित की जायेगी। उन्होने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दवाइयां कोविड मरीजों को निशुल्क दी जायेंगी।