रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल के पंत पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन को समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया । भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए पास किए गए तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए सरकार का पुतला फूंका।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि किसान पिछले कई महीनों से काले कृषि बिल कानून के खिलाफ सड़को पर बैठे हुए है। लेकिन केंद्र सरकार अन्नदाता की सुनने को तैयार नही है। सरकार देश के किसानों को ठगने का काम कर रही है। सरिता आर्य ने केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए कहा केंद्र सरकार को कृषि कानून को वापस लेना होगा। वही महिला प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दुष्यंत गौतम द्वारा पाकिस्तानी पिल्ला कहने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नैनीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।