रिपोर्ट -कांता पाल /देहरादून – पहलगाम में निर्दोष और निहत्थे 26 लोगों पर आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात हो गये है, क्योंकि इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत मिले थे l सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीते रात भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मुख्य शहरों पर जबरदस्त हमला कर मुँह तोड़ जवाब दिया है। जहां एक तरफ सेना पाकिस्तान को लगातार मुंह तोड़ जवाब दे रही है वहीं देश की सभी राजनीतिक पार्टियां भी इस विषम परिस्थिति में एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं और सेना का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी देहरादून के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से पलटन बाजार तक बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकालकर सेना का समर्थन किया। इस रैली को लेकर के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही सरकार को बता दिया है की इस विषम परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ है। और यही कारण है कि सेना को मनोबल और आम जन में उत्साह बढ़ाने के लिए पूरे देश में कांग्रेस तिरंगा रैली निकाल रही है।
























