नैनीताल -हिंदी फिल्मों में दमदार विलेन की भूमिका निभा चुके दीपक शिर्के पहुँचे नैनीताल

0
64

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – 90 के दशक में हिंदी फिल्मों में विलेन की भूमिका में अपना लोहा मनवा चुके चर्चित अभिनेता दीपक शिर्के नैनीताल पहुँचे। यहाँ उन्होंने विश्व विख्यात कैंची धाम में दर्शन करने के बाद देश के 51 शक्तिपीठों में शुमार मां नैना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
आपको बता दें कि दीपक शिर्के मशहूर फिल्म तिरंगा, अग्निपथ, टार्जन द वंडर कार,काला साम्राज्य, दावा, रक्षक, अंत, हम सहित दर्जनों हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से करोड़ो लोगो के दिलो में राज करते रहे। लेकिन उनको सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तिरंगा फिल्म में प्रलय नाथ गेंडा स्वामी व अग्निपथ में अन्ना सेठी के किरदार निभाने के बाद मिली। उन्होंने कहा कि वे कैंची धाम तो पहले भी आए है लेकिन नैनीताल में मां नयना देवी के दर्शन करने का संयोग नहीं मिल पाया था, आज उन्होंने यहां माँ के दर्शन किए हैं तो मन को काफी शांति मिल रही है। उन्होंने नैनीताल की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का मौसम और यहां की आबोहवा भी काफी खुशनुमा है। यहां आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।