रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के आवागढ क्षेत्र में पानी की बड़ी पेयजल लाइन फटने से जहां कुछ परिवारों को पानी का संकट झेलना पड़ सकता है तो वहीं पानी की तेज बौछार से काफी देर तक लोगों को घंटों आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टूटी पेयजल लाइन को ठीक करने पहुँची टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से पानी को बंद किया जा सका है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सीवर लाइन का काम चल रहा था। मजदूरों ने खुदाई की तो पानी की लाइन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। हालांकि अब जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। वहीं इस लाइन से नैनीताल के सैकड़ों परिवारों को पानी की सप्लाई होती है। जल संस्थान के अधिकारियों की मानें तो आज रात से कल शाम तक लाइन ठीक होने की उम्मीद है। तब तक पानी का संकट स्नो व्यू से लेकर मल्लीताल बाजार तक झेलना पड़ सकता है।
























