नैनीताल -बर्ड फ्लू के चलते ज़ू में जानवरों की डाइट से हटाए गए अंडे और पक्षियों का मांस

0
190

रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल – उत्तराखंड में बर्ड फ्लू ( H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस ) को लेकर सतर्क हो गया है। राज्य में अब तक संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर ( किच्छा क्षेत्र ) में संक्रमण की पुष्टि के बाद नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश ( रामपुर ) और उधम सिंह नगर से नैनीताल जिले में मुर्गियां, अंडे और पक्षी मांस लाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वही वन विभाग ने नैनीताल ज़ू में जानवरों की डाइट से चिकन जैसे पक्षी उत्पादों को पूरी तरह हटा के साथ ही विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। डॉ हिमांशु पांगती ने बताया कि ज़ू के फुटपाथ व जानवरों के बाड़ो को प्रतिदिन सेनेटाइज करने के साथ ही जानवरों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जबकि मांसाहारी जानवरों को दिए जाने वाला मांस उबालने व परीक्षण के बाद जानवरों को दिया जा रहा है।