रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के भीमताल कुमाऊं मंडल विकास निगम से आज पहला जत्था आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ शिव के जयकारों के साथ 20 श्रद्धालु आदि कैलाश यात्रा के पिथौरागढ़ को रवाना हुए, यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों मुंबई अहमदाबाद देहरादून सहित कई राज्यों के श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित यात्रा का शुभारंभ केएमवीएन के प्रबंधक ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करने के बाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालु ने कहा कि भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की है। भगवान के दर्शनों के लिए आदि कैलाश की यात्रा पर निकले है। देहरादून की स्वराज यादव ने बताया कि वह तीन बार पहले भी आदि कैलाश यात्रा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी भगवान शिव की कृपा से एक बार फिर से यात्रा में जाने का मौका मिला है। आदि कैलाश यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु को कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा श्रद्धालुओं को कुमाऊं क्षेत्र में पढ़ने वाले कई मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले 12 बैच के लिए अभी तक 119 श्रद्धालुओं की बुकिंग हो चुकी है