रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – नेपाल में हुई हिंसा के बाद भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है l नेपाल में हुई हिंसा के बाद पूरे बॉर्डर को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है l आपको बता दें कि सीमा पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस बल को तैनात किया गया है l साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसी के उच्च अधिकारियों द्वारा भी सीमा पर लगातार नजर बनाई हुई है l नेपाल से भारत आने वाले नेपाली आम नागरिकों के लिए सीमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है l स्वास्थ्य सुविधा के लिए सीमा पर सुविधा दी जा रही है l साथ ही भारत से नेपाल जाने वाले नागरिकों को जाने की अनुमति दी जा रही है व नेपाल से भारतीय मूल के निवासियों को भारत आने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है l
आपको बता दें कि नेपाल में अगर किसी भी प्रकार की कोई भी हिंसा होती है तो उसका असर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में देखने को मिलता है l जिस कारण आज बनबसा मेला घाट व टनकपुर के बाजारों में सन्नाटा नजर आ रहा है l नेपाल में दो दिन से फंसे हुए पर्यटक का कहना है कि नेपाल में बहुत ही भयानक मंजर देखने को मिला और आज जैसे ही थोड़ी सी शांति व्यवस्था नजर आई मैं वहां से निकलकर आया हूं और भारत पहुंचने के बाद सुकून महसूस कर रहा हूँ l कल नेपाल का मंजर बहुत ही भयानक था और मैं डरा हुआ अपने दोस्त के घर में ही रुका हुआ था आज मुझे मेरे दोस्त द्वारा अन्य मार्गो से किसी प्रकार से बचाकर भारतीय सीमा तक पहुंचाया गया है और अब मैं भारत आ गया हूं l वहीं पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति का कहना है कि भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति व्यवस्था बनी हुई है हमारे द्वारा पूर्ण तरीके से सीमा पर नजर बनाई गई है किसी भी प्रकार की अगर कोई भी अनैतिक गतिविधि सीमा पर होती है तो उसके लिए हम तैयार हैं और सीमा पर इमरजेंसी सेवा के अलावा सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं l
























