रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – कुमाऊं विश्वविद्यालय के एएन सिंह सभागार में 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में नैनीताल पहुची कुलाधिपति राज्यपाल डॉ बेबी रानी मौर्य को गार्ड ऑफ दिया गया। दीक्षांत समारोह में पहुँचे में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, को कुलपति प्रो के एस राणा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। दीक्षांत समारोह में राज्य पाल बेबी रानी मौर्य द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, पदमश्री डॉ सौमित्र रावत को मानद की उपाधी दी गई। दीक्षांत समारोह में 62 मेधावियों को मेडल और लगभग 38 हजार छात्र छात्राओं को उपाधिया प्रदान की गई। राज्यपाल ने सभी छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा हमे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज और देश हित मे काम करने होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के क्लॉस रुम में प्रतिबंध लगाने के विचार करने के बयान पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा विश्व विधालयों में क्लास रूम के अन्दर मोबाइल ले जाने पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि जब बच्चे पड़ेंगे नही तो आगे कैसे बढेगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से कई योजनाएं बनाई है। राज्य में जड़ी बूटियों को भी बढ़ावा देने की योजनाओं पर काम करना होगा ताकि यहा के छात्र छात्राओं रोजगार मिल सके l
नैनीताल डीएसबी कालेज के दीक्षांत समारोह में पहुचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड में एनआईटी, आईआईटी व आईएस एकेडमी जैसे 7 महत्त्वपूर्ण संस्थान है जिसमे 49 प्रतिशत छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करे रहे है जिसे देखते हुए राज्य सरकार 6वे विद्याधाम के रूप में विकसित करने जा रही है। उन्होंने कहा जल्द ही सभी पीजी कॉलेजों में रोजगार पाठ्यक्रम भी चलाए जाएगे। और कालेजो में क्लॉस के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार विमर्श कर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
























