रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) स्थित पौराणिक श्री नृसिंह मंदिर में भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।प्रातः भगवान नृसिंह के विग्रह का महाभिषेक पूजन किया गया जिसके बाद नित्य प्रातः कालीन आरती की गई और भगवान के विग्रह को पुष्प, स्वर्ण जवाहरात,चंदन, तुलसी से सजाया गया।इस बार मंदिर को इस आयोजन के लिए खास तौर से 21 कुंतल फूलों व रोशनी से सजाया गया है जिसमे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्य सभा डा.नरेश बंसल एवं उनके शुभचिंतकों व समर्थकों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर भगवान नृसिंह की विशेष पूजा-अर्चना कर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। रविवार को मंदिर में सुबह से ही भगवान नृसिंह की विशेष पूजाएं कि गयी। अनुष्ठान के दौरान यहां ब्राह्मणों द्वारा भगवान नृसिंह का अभिषेक कर नृसिंह पाठ किया गया। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों के साथ आहुतियां देकर पूजा अर्चना की गई। मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान,सांस्कृतिक संध्या और भंडारे का आयोजन भी हुआ।शाम को उत्सव चलदा मूर्ति लोगों के बीच पहुंची व आईटीबीपी बैड की जोरदार प्रस्तुति व आम नागरिकों संग मंदिर परिक्रमा की व महाभिषेक हुआ।इस अवसर पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।डा. नरेश बंसल ने भगवान नृसिंह से सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यात्रा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम- बद्रीनाथ,केदारनाथ गंगोत्री,यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं। जो भविष्य के लिये बेहतर संकेत हैं। उन्होंने मंदिर समिति की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।