नैनीताल -धूमधाम से मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का शहीद दिवस

0
42

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  :- सरोवर नगरी नैनीताल में आज गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे से मॉल रोड होते हुए झांकी निकाली गई। श्री.गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदर झांकियां निकाली।

झांकियां अमृतसर, बाजपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी से नैनीताल के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए पहुँची । झांकी मे कलाकारों ने अपनी कलाओं व करतब का सुंदर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में सिख धर्म के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस शोभायात्रा में पैदल गुरु जी के भजन गाकर मार्च किया। पर्यटकों ने भी शोभायात्रा का हिस्सा बनकर पूण्य कमाने का काम किया।
गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव अमरप्रीत ने बताया सिखों के 5वें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस पर नैनीताल में नई मिसाल पेश की गई है l इस साल से सिख समुदाय के लोगों ने धरती को हरा भरा करने के लिये पौधा लंगर चलाया है  जिसमें गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ धरा को हरा भरा करने का निर्णय लिया है।