नैनीताल – स्थानीय लोगों ने धूमधाम से मनाया नैनीताल का बर्थडे

0
168

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – आज डीएसए मैदान के बास्केटबॉल कोट में सरोवर नगरी नैनीताल का 181 बर्थडे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने केक काटकर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान नैनीताल खुशाली एवं अमन के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना करते हुए नैनीताल की दीर्घायु आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
नैनीताल बर्थडे के अवसर पर 52 से अधिक केक काटे गए। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ यहां पहुंचे पर्यटकों में भी शिरकत की। और एक दूसरे को केक खिलाकर बर्थडे सेलीब्रेट किया। विधायक सरिता आर्य ने सरोवर नगरी नैनीताल के जन्मोत्सव पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा देश दुनिया मे नैनीताल विश्व विख्यात है देश से ही नही विदेशों से पर्यटक यहां आते रहे है। उन्होंने कहा जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है उसी तरह नैनीताल भी आगे बढ़े ।