रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में जमकर हुई भीषण ओलावृष्टि और तेज बारिश भी शराब के शौकीन लोगों के बुलंद हौसले को डिगा नही पायी। लॉक डाउन के बाद देशभर में करीब एक महीने बाद शराब की दुकानें खुली और शराब के शौकीन इस कदर शराब की दुकान में टूट पड़े कि मानो आज ही शराब खत्म होने जा रही है और नैनीताल में हुए भीषण ओलावृष्टी और मूसलाधार बारिश के दौरान भी शराब के शौकीन लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, भले ही उत्तराखंड में कल शराब की दुकानें खोल दी गई थी लेकिन आज नैनीताल में पहली बार शराब की दुकान खुली और शराब खरीदने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग घरों से निकले और सुबह 7:00 बजे से शराब खरीदने के लिए लाइन में लगे रहे भीषण ओलावृष्टि भी इन शराब के शौकीनों के हौसलों को डिगा नहीं सकी जब तक शराब की दुकान पूरी खाली नहीं हो गई, ये लोग यूं ही बारिश में भीग कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे ताकि कई महीनों बाद अपने गलों को तर कर सकें, आज जिसको शराब मिल गई मानो वह इसे अमृत से कम नहीं समझ रहा था और जो शराब की दुकान के दरवाजे से खाली हाथ लौटा मानो उसके सामने से जन्नत का दरवाजा बंद हो गया।
























