रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – एडमिशन के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर ठग को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस पुणे से गिरफ्तार कर अल्मोड़ा लाई है। जिसने ने अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति से एडमिशन के नाम से ऑनलाइन 5 लाख से अधिक रुपये ठग लिए थे। एसएसपी पंकज भट्ट ने आज पत्रकार वार्ता कर इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते जनवरी माह में अल्मोड़ा निवासी गौरी शंकर साह ने अल्मोड़ा कोतवाली में यूपी आजमगढ़ अभिषेक मौर्य के विरूद्ध उनके बेटे के एडमिशन के नाम पर 5 लाख 51 हजार 50 रूपये की ठगी किये जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया था। वादी ने अपने पुत्र का दाखिला भारती विद्यापीठ लाॅ काॅलेज पुणे में कराने के लिए गूगल से नम्बर ढॅूढा। इस नम्बर पर बात करने पर अभियुक्त द्वारा एजुकेशन काउंसलर बनकर भारती विद्यापीठ लॉ कॉलेज पुणे में एडमिशन कराने के लिए एडमिशन के नाम पर कई बार रूपये मांगे गये। लेकिन एडमिशन नहीं होने पर वादी ने अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस उसको गिरफ्तार कर अल्मोड़ा ले आयी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी युवक बीटेक किया है। मामले में कई और लोगों से ठगी का मामला सामने आ सकता है।
























